संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Iron Pillar of Delhi - दिल्ली का लौह स्तंभ

चित्र
Iron Pillar of Delhi - दिल्ली का लौह स्तंभ         दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध स्मारक क़ुतुब मीनार के साथ, क़ुतुब परिसर के अंदर स्थित, 24 फीट की ऊंचाई के साथ प्रमुख रूप से खड़ा है एक ऐतिहासिक स्मारक, दिल्ली की एक रहस्यमयी और रोचक पहेली - लौह स्तम्भ या Iron Pillar of Delhi. Iron Pillar of Delhi - दिल्ली का लौह स्तंभ          जो खुद को रहस्यमयी लोहे से निर्मित होने के कारण, सभी को अपनी और आकर्षित करता है, जिसका निर्माण हुआ था 1600 वर्षों से भी पूर्व और जिस पर राजधानी के तापमान और बढ़ते प्रदुषण के बावजूद आज तक जंग नहीं लगा। आमतौर पर खुले में रखे इतने पुराने लौह स्तम्भ को बहुत पहले धुल के ढेर में बदल जाना चाहिए था।         खुली हवा में रखे जाने के बावजूद,  लौह स्तम्भ अभी भी मजबूत है, जो प्राचीन भारत में वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग उन्नति का एक उत्कृष्ट उदहारण प्रस्तुत करता है। यह ' दुनिया के सबसे पुराने रहस्यों में से एक' बन गया है जिसे पुरातत्वविद और सामग्री वैज्ञानिक अभी भी हल करने की कोशिश कर रहे है।         इसी रहस्यमयी पहेली के कारण कुछ लोगों ने लौह स्तम्भ को OOP

Akshardham Temple Delhi - अक्षरधाम मंदिर दिल्ली

चित्र
Akshardham Temple - अक्षरधाम मंदिर          गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े व्यापक हिन्दू मंदिर के रूप में सम्मानित।         स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर - भगवान का निवास, हिन्दू धर्म का पूजा का घर और भक्ति सिखने एवं सदभाव के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर है। हिन्दू आध्यात्मिक सन्देश, जीवंत भक्ति परम्पराएं और प्राचीन वास्तुकला सभी इसकी कला में गूंजती है।         Akshardham Temple  स्वामीनारायण, हिन्दू धर्म के अन्य अवतार, देवता और महान संतो के लिए एक विनम्र श्रद्धांजलि है।   'अक्षरधाम' दो शब्दों से बना है - 'अक्षर' अर्थात शाश्वत और 'धाम' अर्थात निवास यानि ईश्वर का दिव्य निवास। यह भक्ति, पवित्रता और शांति के अनंत स्थान के रूप में प्रतिष्ठित है।  Akshardham Temple        पारम्परिक रूप से बने इस भवन समूह की कल्पना पहली बार 1968 में की गई थी और 6 नवंबर 2005 को प्रधान स्वामी महाराज ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.ए पी जे अब्दुल कलाम, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया था। 

Mandi House - मंडी हाउस

चित्र
Mandi House - मंडी हाउस         मंडी हाउस, कनॉट प्लेस और ITO के बीच स्थित, क्या कोई आवासीय परिसर, मार्किट, एक अध्ययन केंद्र है या यह किसी ईमारत या सिर्फ एक मेट्रो स्टेशन का नाम है?        यह इन सभी में से केवल कोई एक स्थान नहीं है, यह दिल्ली का सबसे पुराना सांस्कृतिक केंद्र है। दिल्ली का अपना 'ब्रॉडवे' है, जहाँ आपको शहर के सबसे पुराने थिएटर, डांस और संगीत स्थल, आर्ट गैलरीज , सभागृह, देश की सामाजिक सेवा प्रसारण प्रणाली 'दूरदर्शन' और उत्कृष्ट नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा यानि 'NSD' मिलेंगे। Baba Banda Singh Bahadur        1940 के आसपास निर्मित,  Mandi House मूल रूप से एक सुन्दर बगीचे के साथ एक महलनुमा घर था, जिसके मालिक 'मंडी' के राजा थे, जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में स्थित है। बाद में 'दूरदर्शन' और 'हिमाचल भवन' के निर्माण के लिए इसे ध्वस्त कर दिया गया, इन सभी विध्वंसों और पुनर्निर्माणों के बीच मंडी हाउस का केवल नाम ही बचा रह गया।  Mandi House - इतिहास        नई दिल्ली के पुराने नक्शों के अनुसार, आज का मंडी हाउस सर्

Jama Masjid Delhi - जामा मस्जिद दिल्ली

चित्र
Jama Masjid Delhi - जामा मस्जिद दिल्ली         "मस्जिद-ए-जहान-नुमा" अर्थात "दुनिया को दर्शाती मस्जिद", जिसे आमतौर पर दिल्ली की जामा मस्जिद के रूप में जाना जाता है, देश की सबसे बड़ी और शायद सबसे शानदार मस्जिद है।         "जामा" अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ उर्दू में "जुम्मा" और हिंदी में "शुक्रवार" होता है, यह जुम्मा की नमाज़ के लिए दिल्ली की प्रमुख मस्जिद है, जहाँ शहर के मुसलमान परंपरागत रूप से इकठ्ठा होते है।  Jama Masjid Delhi       पुरानी दिल्ली की महान मस्जिद, ताजमहल और लाल किला के बाद मुग़ल शासक शाहजहाँ के अधीन निर्मित असाधारण वास्तु आकर्षण और मुग़ल वास्तुकला का एक प्रभावशाली उदहारण है। पुरानी दिल्ली की हलचल और कोलाहल के बीच यह एक खूबसूरत और आरामदायक शांत जगह है। History of Jama Masjid Delhi - इतिहास       मुग़ल वास्तुकला का शिखर, बादशाह शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान हासिल किया गया था, और जामा मस्जिद इस तथ्य को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट उदहारण है। मस्जिद का निर्माण करते समय शाहजहाँ की महत्वाकांक्षाए बह

Facebook Page